SDMA(Hindi)

नागरिक सुरक्षा‐सह‐आपदा प्रबंधन

उपायुक्त‐सह‐निदेशक नागरिक सुरक्षा] चण्डीगढ़ सिविल डिफेंस ऑर्गनाइज़ेशन के नियंत्रक हैं। चण्डीगढ़ के उपायुक्त कार्यालय को संघशासित प्रदेश चण्डीगढ़ के आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी मामलों को देखने का दायित्व सौंपा गया है। संकट के समय उपायुक्त के उपलब्ध न होने पर उस समय उपस्थित एडीसी अथवा कोई अन्य अधिकारी नियंत्रण कक्ष के प्रभारी होंगे। नियंत्रण कक्ष प्रभारी यहां इसके बाद उल्लिखित मानक प्रचालन प्रक्रिया को लागू करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेवार होंगे तथा सभी रिपोर्टों पर कलेक्टर की ओर से हस्ताक्षर करेंगे एवं स्थिति के प्रभावी प्रबंधन के लिए एसओपी के प्रत्येक बिंदू पर कार

चण्डीगढ़ भूकंपीय क्षेत्र‐IV में आता है, जिससे यहां भूकंप आने की संभावना बनी रहती है। चण्डीगढ़ जिला बाढ़, तूफान, शीत लहर, आग, दुर्घटनाएं और रासायनिक एवं जैविक खतरों जैसे प्राकृतिक एवं मानवजन्य आपदाओं की दृष्टि से भी असुरक्षित है। आपदा प्रबंधन योजना किसी भी विकासात्मक क्रियाकलाप का अभिन्न अंग होती है और बहु‐जोखिम‐संभाव्य आधुनिक शहरों में इसे अत्यंत महत्त्वपूर्ण माना जाता है। चण्डीगढ़ शहर में आपदाओं के शमन हेतु जिला प्रशासन ने विभिन्न प्रकार के संकटों का सुनियोजित रूप से सामना करने के लिए सभी लाइन विभागों एवं अभिकरणों को इसमें शामिल करते हुए एक आपदा प्रबंधन योजना तैयार की है और साथ ही वार्डन सेवाओं सहित एक आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ भी स्थापित किया गया है। चण्डीगढ़ का नागरिक सुरक्षा संगठन वस्तुत: चण्डीगढ़ आपदा प्रबंधन बल के रूप में कार्य करेगा जो शहर में संकट की किसी भी प्रकार की स्थिति में शमन एवं बचाव कार्यों को बल प्रदान करेगा।

राज्यआपदाप्रबंधनप्राधिकरण

अधिकारियों के नाम पदनाम
महामहिम प्रशासक, संघशासित प्रदेश, चण्डीगढ़ अध्यक्ष
सांसद, संघशासित प्रदेश, चण्डीगढ़ सदस्य (नामित)
प्रशासक के सलाहकार, संघशासित प्रदेश, चण्डीगढ़ प्रमुख कार्यपालक अधिकारी (पदेन)
गृह सचिव, चण्डीगढ़ प्रशासन सदस्य (नामित)
वित्त सचिव, चण्डीगढ़ प्रशासन सदस्य (नामित)
सचिव, ग्रामीण विकास, चण्डीगढ़ प्रशासन सदस्य (नामित)
सचिव, खाद्य एवं आपूर्ति, चण्डीगढ़ प्रशासन सदस्य (नामित)
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रतिनिधि सदस्य (नामित)
चीफ वेस्टर्न कमान्डेंट में जीओसी के प्रतिनिधि सदस्य (नामित)

राज्यआपदाप्रबंधनप्राधिकरण

अधिकारियोंकेनाम पदनाम
उपायुक्त, संघशासित प्रदेश, चण्डीगढ़ अध्यक्ष
अध्यक्ष जिला परिषद, संघशासित प्रदेश, चण्डीगढ़ सह-अध्यक्ष
मेयर सदस्य
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संघशासित प्रदेश, चण्डीगढ़ सदस्य (पदेन)
निदेशक, स्वास्थय सेवाएँ, संघशासित प्रदेश, चण्डीगढ़ सदस्य (पदेन)
मुख्य अभियंता, संघशासित प्रदेश, चण्डीगढ़ सदस्य
वित्त विभाग के प्रतिनिधि सदस्य

अन्य भाषा में पृष्ठ देखने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।
पृष्ठ देखें